आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2020 | Search Online Ayushman Bharat List | mera.pmjay.gov.in
आयुष्मान भारत योजना सूची (List) | Ayushman Bharat Jan Arogya,mera.pmjay.gov.in List 2020
इस लेख में आपको आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट ऑनलाइन देखने की विधि बताई गई है| अगर आप आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी सूची (Ayushman Bharat Yojana List) में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें |
प्यारे दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं हम आपको अपनी वेबसाइट में सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं ताकि आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके | सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं चला रही चलाई जा रही हैं| परंतु अभी भी बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनको सरकारी योजना के बारे में जानकारी नहीं होती है और वह योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं |
आज हम आपको एक और सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं|जिसका नाम है : आयुष्मान भारत योजना | अब हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे आयुष्मान भारत स्कीम क्या है ? अंत में आयुष्मान भारत (PMJAY List 2020) लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें, यह भी विस्तार से समझाया गया है|
Ayushman Bharat Yojana List | आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूची
सूची देखने से पहले जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया अंत में समझाई गई है |
दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं आयुष्मान भारत योजना एक ऐसी योजना है जिसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना है| इसके लिए आपका बिल्कुल मुफ्त में इलाज होगा | किसी भी अस्पताल में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवाने से आपको कोई भी अस्पताल मना नहीं कर सकता है|
आयुष्मान भारत कितनी व्यापक है इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी और लीवर की बीमारी, डायबटीज समेत 1300 से अधिक बीमारियों का इलाज शामिल है। इन गंभीर बीमारियों का इलाज सरकारी ही नहीं बल्कि अनेक प्राइवेट अस्पतालों में भी किया जा सकेगा। साथ ही यदि किसी को पहले से भी कोई बिमारी है तो उसको भी इस आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ मिलेगा|
आयुष्मान भारत योजना के लाभ
पिछले 10 साल में मेडिकल का खर्च 300 फीसदी बढ़ गया है। देश में मेडिकल का 80 फीसदी खर्च लोग अपनी जेब से उठाते हैं। इस खर्च का बोझ आम आदमी पर न पड़े इसलिए मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना बनाई है।
आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2020 | Search Name in Ayushman Bharat-Jan Arogya List (खोजें) @mera.pmjay.gov.in
- इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की ब्लू कलर वाले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
अब आपको इस पेज पर एक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरने का ऑप्शन होगा
- अपना मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा कोड को भरें|
- इसके बाद जनरेट ओटीपी के लिंक पर क्लिक करें|
- आप आपके फोन पर वन टाइम पासवर्ड आएगा (OTP) उस दिए गए स्थान में भरें
- अब आपके सामने जो पे जाएगा वहां पर अपना राज्य सिलेक्ट कीजिए|
- उसके बाद आपको कैटेगरी सिलेक्ट करनी होगी जिसमें से आप दिए हुए ऑप्शंस में से सकते हैं कुछ भी सिलेक्ट कर सकते हैं|
- इन विकल्पों का सीधा सीधा मतलब है के आप किन किन माध्यमों से सूची में अपना नाम देख पाएंगे, यह हैं :
नाम के द्वारा, राशन कार्ड नंबर द्वारा , मोबाइल नंबर द्वारा और राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा URN नंबर द्वारा
- जो भी केटेगरी सिलेक्ट करेंगे आपको उसकी डिटेल डालनी होगी|
- अब आप सर्च के लिंक पर क्लिक करें|
- अब आपके सामने इस योजना से संबंधित सूची देख सकते हैं|
- जल्दी से इस सूची डाउनलोड करें|
Disclaimar: इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in/ पर आधारित है |